फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 27.50 करोड़ से होंगे वार्डों में विकास, हर 200 मीटर पर सफाईकर्मी, बैठक में उठे गृहकर समेत अन्य मुद्दे

Fri, 27 Dec 2024 11:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: तीन घंटे की सदन बैठक में गुरुवार को सीवर भराव, पार्कों, रोड कटिंग व पेयजल के मुद्दे उठाए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने वाली है, सारी विसंगतियों को दूर करेंगे। जरूरत पड़ी तो सफाईकर्मियों की नई भर्ती होगी।
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम सदन की दूसरे दिन की बैठक में गुरुवार को पार्षदों को नए वर्ष का तोहफा मिला है। सभी 110 वार्डों में कुल 27.50 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। महापौर प्रमिला पांडेय ने सख्ती से मुख्य अभियंता सिविल को निर्देश दिए कि प्रस्ताव मांगकर पार्षदों के कार्य कराए जाएं। इसके अलावा तय हुआ कि अब हर 200 मीटर की दूरी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त होगा।

विज्ञापन

हर वार्ड में सफाईकर्मियों की संख्या में समानता लाई जाएगी। शहर की मलिन बस्तियों में डोर-टू-डोर नि:शुल्क कूड़ा उठाया जाएगा। तीन घंटे की सदन की कार्यवाही में गुरुवार को सीवर भराव, पार्कों, रोड कटिंग व पेयजल के मुद्दे उठाए गए। वार्ड-52 के पार्षद धीरेंद्र त्रिपाठी उर्फ धीरू ने कहा कि उनके वार्ड में 375 बीट हैं, लेकिन सिर्फ 57 कर्मचारियों के भरोसे पूरा वार्ड है। वार्ड में 90 फीसदी करदाता हैं, फिर भी सफाई व्यवस्था धड़ाम है। अन्य पार्षदों ने भी सहमति जताते हुए अपनी डेस्क थपथपाई।

हर 200 मीटर पर एक सफाई कर्मचारी होगा
पार्षद ने कहा कि नगर आयुक्त महोदय ऐसा कुछ करिए कि नजीर पेश हो। इस पर महापौर ने सफाई व्यवस्था पर नियमावली को जरूरी बताया। उन्होंने नगर आयुक्त सुधीर कुमार से कहा कि हर 200 मीटर पर एक सफाई कर्मचारी हो। सभी 110 वार्डों में बराबर सफाई कर्मचारी होने चाहिए। अभी कहां-कितने सफाईकर्मी लगे हैं, इसका लेखा-जोखा 10 दिन में चाहिए।

सफाईकर्मियों की नई भर्ती होगी
नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम आने वाली है, सारी विसंगतियों को दूर करेंगे। जरूरत पड़ी तो सफाईकर्मियों की नई भर्ती होगी। कूड़ा उठाने में जो कंपनियां लापरवाही बरत रही हैं, उनकी सेवा समाप्त की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति कूड़ा उठान का शुल्क देने में असमर्थता जाहिर करते हैं तो इसे माफ कर दिया जाएगा।

पार्षदों ने कीं ये मांगें
पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने संजय वन के बाहर से अतिक्रमण हटाने के साथ ही मिक्की हाउस को चलाए जाने की मांग की। पार्षद लक्ष्मी कोरी ने अपने वार्ड में घर-घर कूड़ा उठान में लगी दीक्षांत कंपनी को लापरवाह बताते हुए हटाने की मांग की। पार्षद यशपाल सिंह ने सिविल लाइन वार्ड के आधे हिस्से में पेयजल लाइन न होने की समस्या बताई।
विज्ञापन

समस्याओं की सूची बनाकर देने को कहा
पार्षद अमित जायसवाल ने जूही में रामराज के तालाब में हो रहे कब्जे और सीवर समस्या का मुद्दा उठाया। पार्षद योगेंद्र शर्मा ने नौबस्ता में चतुर्वेदी बिल्डिंग से पाल चौराहे तक कच्चे नाले को पक्का किए जाने की मांग उठाई। महापौर ने सभी से अपने वार्डों की समस्याओं की सूची बनाकर देने और सभी के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें