फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: परिषदीय शिक्षकों को दिवाली से पहले तोहफा, 55 को मिला चयन वेतनमान

Wed, 04 Nov 2026 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में तैनात 55 शिक्षकों को दिवाली से पहले चयन वेतनमान मिलने का तोहफा मिला है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में तैनात इन शिक्षकों को चयन वेतनमान की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

इसका लाभ उन प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों को मिल रहा है, जिन्होंने अपने संवर्ग में 10 वर्ष की निरंतर और संतोषजनक सेवा पूरी कर ली है। बीएसए कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन संस्तुति के बाद यह निर्णय लिया गया है। चयन वेतनमान पाने वाले शिक्षकों में डेरापुर विकासखंड के सबसे अधिक 29 शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा मलासा के 14, राजपुर के 8, रसूलाबाद के 3 और अमरौधा के एक शिक्षक को लाभ दिया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्वीकृति पूरी तरह से सेवा अभिलेखों के आधार पर दी गई है। यदि भविष्य में किसी शिक्षक के सेवा विवरण या दस्तावेज में कोई विसंगति या त्रुटि पाई जाती है, तो स्वीकृत लाभ तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को निर्देश दिए हैं कि सभी 55 पात्र शिक्षकों के वेतन निर्धारण और एरियर भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न की जाए।
विज्ञापन

वेतन निर्धारण का कार्य शीघ्र पूरा कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव ने इसे शिक्षकों की मेहनत का सम्मान बताया है। लंबे समय से चयन वेतनमान का इंतजार कर रहे शिक्षकों को अब वित्तीय लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें