फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 133 परीक्षा कें द्रों पर परिषद ने लगाई अंतिम मोहर

विज्ञापन
फोटो-25-डीआईओएस वीके दुबे। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से रविवार को बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी गई। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 95 हजार 610 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा वर्ष 2021 के लिए इससे पूर्व परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की गई थी। इसमें 25 परीक्षा केंद्रों को हटा कर 133 केंद्र रखे गए थे।
अनंतिम सूची से पहले बोर्ड द्वारा जिले में 158 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डीआईओएस ने बताया कि अनंतिम सूची के बाद आपत्तियां मांगी गईं थीं। आपत्तियों का निस्तारण जिला समिति द्वारा किया गया, जिसकी सूचना परिषद की साइट पर अपलोड की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए लगभग 95 हजार 610 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। डीआईओएस ने इन 133 केंद्रों पर यह परीक्षार्थी नकल विहीन परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें