लॉकडाउन में एक विवाहिता को ‘घर वापसी’ रास नहीं आई। वापस दिल्ली जाने की जिद पर अड़ी महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बहादुरपुर निवासी राम विलास दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
वह पत्नी पूजा के साथ लॉकडाउन में तीन अप्रैल को दिल्ली से ठठिया गांव लौट आए थे। पूजा एक सप्ताह से वापस दिल्ली जाने की राम विलास से जिद कर रही थी। इसको लेकर दोनों में विवाद होता था। सोमवार दोपहर 12 बजे विवाद के बाद पूजा ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि गुरसहायगंज स्थित मायके पक्ष के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।