बस में लगी आग बुझाती दमकल टीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गाजियाबाद से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में आग लग गई। जानकारी पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी टीम के साथ पहुंच गए। टीम ने आग बुझाई।
चारबाग डिपो की रोडवेज बस को चालक विजय गुप्ता गाजियाबाद से लखनऊ लेकर जा रहे थे। बस में चार लोग सवार थे। तिर्वा कोतवाली के फगुआ कट के पास बस में आग लग गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जनहानि नहीं हुई है। इंजन गर्म होने से आग लगी थी।