कानपुर देहात। फर्जी सिम के मामले में खुशी की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में 30 जनवरी होगी। गुरुवार को सुनवाई टल गई। 30 जनवरी को खुशी को भी बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
बिकरू कांड में कुख्यात विकास दुबे के करीबी रहे अमर दुबे की कथित पत्नी नाबालिग खुशी के मामले की सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। गुरुवार को खुशी बाराबंकी से नहीं आ पाई। इससे सुनवाई टल गई। बोर्ड ने अगली तिथि 30 जनवरी निर्धारित की है। एसआईटी की जांच के बाद खुशी पर फर्जी आईडी से सिम रखने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जबकि, उसके अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने खुशी के मां के नाम सिम होने की बात कही है।