कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा के पास गुरुवार की शाम दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल हो गए। दोनों बाइकों में तीन-तीन लोग सवार थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। एनएचएआई एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मूल रूप से गौरी, घाटमपुर निवासी समरजीत (20) अहिरनपुरवा रायपुर में बहनोई हरमोहन के यहां रहता था। गुरुवार को बाइक से बहनोई के भांजी यशी (8) व रुद्रप्रताप (15) को बाइक से लेकर बरौला अकबरपुर छोड़ने जा रहा था। टोल प्लाजा के पास सामने से विपरीत दिशा से आई बाइक टकरा गई। समरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे घायल हो गए। मृतक के बहनोई श्यामपुर निवासी सुशील यादव ने बताया कि समरजीत सेना में नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। इधर, दूसरी बाइक सवार कुटरा घाटमपुर के ओमप्रकाश (35), विजय श्री (26), शिवम (25), भी घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डाक्टरों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।