फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अब नगर निगम के 15 कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 23 Sep 2026 10:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगर निगम के कई कर्मियों के खिलाफ अब पुलिस को शिकायतें मिली हैं। बुधवार को पुलिस ने करीब 15 कर्मियों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। इन सभी से अपना पक्ष रखने और खुद पर लगे आरोपों पर बयान देने के लिए कहा गया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी नोटिस में कहा गया है कि इन कर्मियों पर भ्रष्टाचार में संलिप्तता के साथ अपने दायित्वों का दुरुपयोग करते हुए कुछ चुनिंदा फर्मों को ही आपूर्ति व ठेकेदारी का कार्य आवंटित करने के आरोप लगे हैं। इनमें से कई कर्मियों की तैनाती एक ही कार्यालय में है।

विज्ञापन


ये कर्मी अभियंत्रण, मुख्य वित्तीय लेखा अधिकारी समेत अन्य विभागों के हैं। यूनियन नेता रमाकांत मिश्रा ने बताया कि मौके का फायदा उठाकर कुछ लोग कर्मचारियों की झूठी शिकायत पुलिस कमिश्नर से कर रहे हैं। इसमें आय से अधिक संपत्ति, एक ही कुर्सी पर डटे रहने समेत कई अन्य आरोप लगाए गए हैं। मामले में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मिलेंगे। पुलिस ऐसे किसी को नहीं बुला सकती, यदि उन्हें बुलाना भी है तो नगर आयुक्त के जरिये कर्मचारियों को बुलाना चाहिए या पूछताछ करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें