कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन से जवाब-तलब किया गया है। कॉलेज ने शिकायत की थी कि कारपोरेशन पूरी दवा नहीं दे पा रहा है जबकि कारपोरेशन के पास आठ करोड़ रुपये एडवांस जमा हैं। इससे जीवन रक्षक समेत सामान्य दवा का संकट पैदा हो सकता है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि वर्ष 2021 में शासनादेश जारी हुआ था कि बजट की 80 फीसदी दवाएं कारपोरेशन से खरीद जाएंगी और 20 फीसदी कॉलेज खरीद सकता है। शासन से मांग की गई थी कि बजट की 60 फीसदी दवाएं कालेज को खरीदने की अनुमति दी जाए। 20 फीसदी दवाएं कारपोरेशन से लेने की व्यवस्था रहे। प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष ने इस संबंध में महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य से विस्तृत आख्या भी मांगी है।