फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कानपुर में कोरोना संक्रमण से तीन माह के बच्चे सहित चार की मौत, अबतक 50 लोग गवां चुके जान

Mon, 29 Jun 2020 12:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। कानपुर में रविवार को कोरोना से चार और लोगों की मौत हो गई। इनमें एक 66 वर्षीय महिला और एक साढ़े तीन महीने का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा गुजैनी के 46 वर्षीय व्यक्ति और फेथफुगगंज के 35 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हुई है।
विज्ञापन


शहर में कोरोना से अब तक कुल 50 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को 29 नए मरीज भी मिले। इनमें राजकीय बालिका गृह और बालिका बाल गृह की नौ संवासिनी शामिल हैं। शहर में अब कुल संक्रमित 1128 हो गए हैं। इनमें एक्टिव केस 334 हैं।

कोरोना से इटावा में एक और कानपुर में दो मौत और हो गईं। कानपुर और आसपास 51 नए मरीज मिले हैं। कानपुर में एक 66 वर्षीय महिला और एक साढ़े तीन माह का बच्चा कोरोना से जान गंवा बैठे।
विज्ञापन


इसके अलावा आठ संक्रमित और मिले हैं। इटावा में कोरोना की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले 59 वर्षीय वरिष्ठ वकील थे। इटावा में 13 पीएसी जवान और दंपति समेत 22 संक्रमित और मिले हैं।

हमीरपुर में दंपति और मेडिकल स्टोर का कर्मी संक्रमित निकला। फर्रुखाबाद में एक डाक्टर और दो पुलिस कर्मियों समेत आठ, फतेहपुर में दो, जालौन में सीएचसी का लैब टेक्नीशियन, उन्नाव में एक, कन्नौज में चार और चित्रकूट में दो कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें