फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता के नवजात की जिला अस्पताल में मौत, डीएनए के लिए नवजात के खून का नमूना लिया

Mon, 29 Jun 2020 12:41 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद में औरैया सीमा के समीपवर्ती गांव निवासी एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। आठ दिन पूर्व सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया था। समय से पूर्व जन्म होने पर नवजात कमजोर थी। रविवार को अकबरपुर के जिला अस्पताल महिला में नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन


पड़ोसी जिले औरैया सीमा के समीपवर्ती एक गांव निवासी व्यक्ति ने 20 मई को रसूलाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नाबालिग बेटी के साथ गांव के ही संजेश ने दुष्कर्म किया था, और सीमा देवी ने उसका सहयोग किया। इसके बाद बेटी गर्भवती हो गई। घटना में पुलिस ने आरोपी संजेश व सहयोग करने वाली सीमा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विवेचना में पुलिस ने पाया कि दुष्कर्म में गुलशन भी शामिल था। रिपोर्ट सामूहिक दुष्कर्म में तरमीम कर दी गई। गुलशन को पकड़ा नहीं जा सका। पीड़िता को बालिग पाया गया और पाक्सो की धारा हटा दी गई। 21 जून को सुबह सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता शौच के लिए गई थी, इसी दौरान प्रसव हो गया। सीएचसी ने नवजात व प्रसूता को जिला अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन


शनिवार को एसएसआई सुखबीर सिंह ने जिला अस्पताल जाकर नवजात के खून का नमूना डीएनए परीक्षण के लिए संकलित कराया था। रविवार सुबह नवजात ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी चंद्रशेखर द्विवेदी ने बताया कि दरोगा संजीव कुमार को नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराने को भेजा गया है। सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपी गुलशन की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें