यूपी के बांदा जिले में तीन लोगों में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। बांदा में शुक्रवार को दो युवक और एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। 75 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें से 72 लोग निगेटिव आए हैं।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तीन लोगों में कोरोना संक्रमण पाए जाने की पुष्टि की है। बांदा में कोरोना संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। एक्टिव केस चार हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए तीन लोगों की उम्र 27, 32 व 35 वर्ष है। एक दिन में तीन पॉजिटिव केस सामने आने से जिले में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इनमे से एक हैदराबाद और दूसरा इंदौर से आया था। दोनों कामगार मजदूर हैं।