फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus update Kanpur: हैलट में तीन कोरोना संदिग्ध की मौत, जांच को भेजे गए सैंपल, 16 मरीज भर्ती

Fri, 08 May 2020 01:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के हैलट में पहुंचे कोरोना पॉजिटिव फैला रहे गंदगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के हैैलट अस्पताल में गुरुवार को तीन और कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई है। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक शवों को बॉडी बैग में सुरक्षित कर दिया गया है। कोविड गाइडलाइन के तहत शवों का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके पहले जिन संदिग्धों का सैंपल भेजा गया था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को जूही लाल कालोनी की रहने वाली 60 साल की बुजुर्ग महिला को भर्ती किया गया था। आईसीयू में उनकी मौत हो गई। उन्नाव के 40 वर्षीय युवक की भी मौत हो गई।

उसे सांस की तकलीफ थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि यहां लाते वक्त उन्नाव में उसे रोक लिया गया जिससे आने में देरी हुई। इसके अलावा कोविड हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती 52 साल के अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है। 
विज्ञापन


हैलट की फ्लू ओपीडी में 120 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 16 नए संदिग्ध रोगी भर्ती किए गए हैं। कोविड अस्पताल में 45 कोरोना पॉजीटिव रोगियों का उपचार चल रहा है। आईसीयू में 10 रोगी भर्ती हैं। एक वेंटिलेटर और तीन आक्सीजन पर हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें