फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus update: छह जमातियों की नहीं हो पा रही दोबारा जांच, दो दिन से सैंपल लेने नहीं गई टीम

Fri, 17 Apr 2020 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएचसी सरसौल में भर्ती हैं तब्लीगी जमात के छह लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर की सरसौल सीएचसी में भर्ती छह कोरोना संक्रमित जमातियों की दोबारा जांच नहीं हो पा रही है। दो-तीन बार इस संबंध में सीएचसी से सीएमओ कार्यालय पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक सैंपल लिए जाने की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


यहां औरैया के छह जमाती भर्ती हैं जिनके 14 दिन का समय गुजर चुका है। इसके अलावा 13 और जमाती हैं जिनके 14 दिन पूरे होने में दो दिन बाकी रह गए हैं। सीएचसी सरसौल में कोरोना के रोगियों के इलाज के लिए कुल 21 बेड हैं। ये बेड शहर, औरैया, कन्नौज और इटावा के कोरोना संक्रमित रोगियों से फुल हैं।

यहां भर्ती सभी रोगियों में कोरोना लेवल-1 का संक्रमण है। कुछ रोगियों के 14 दिन पूरे करने के बाद भी संक्रमण का लेवल नहीं बढ़ा है लेकिन इनकी दोबारा जांच नहीं हो पा रही है। अगर दोबारा जांच में ये निगेटिव आ जाते हैं तो बेेड खाली हो जाएंगे।
विज्ञापन


यहां पर दूसरे रोगियों को रखा जा सकेगा। सीएचसी प्रभारी डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि इस संबंध में सीएमओ कार्यालय पत्र भेजा जा चुका है। अपर निदेशक डॉ. आरपी यादव भी इस संबंध में निर्देश दे चुके हैं। उनका कहना है कि अगर कोरोना संक्रमित निगेटिव हो जाते हैं तो डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें