फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: किराना दुकानदार समेत दो और कोरोना पाॅजिटिव, दोनो पूर्व संक्रमित के रिश्तेदार

Fri, 08 May 2020 08:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
कोरोना सैंपल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उरई जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की शाम दो और पॉजिटिव रिपोर्ट आने से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 12 हो गई है। जिससे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार को दोनों संक्रमित मरीजों में एक कदौरा का किराना दुकानदार है।
विज्ञापन


जबकि दूसरा उरई शहर के ही वल्लभ नगर का रहने वाला है। दोनों ही पूर्व संक्रमित व्यक्ति के रिश्तेदार भी है। फिलहाल रिपोर्ट आते ही कदौरा भी स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना की गई है। बता दें कि  जिले में सबसे पहले 26 अप्रैल को जिला अस्पताल के डॉक्टर और उनकी पत्नी कोरोना पाजिटिव पाई गई थी।

 
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल के ठीक सामने स्थित नर्सिंगहोम का ओटी मैनेजर भी संक्रमित मिला था। उसी नर्सिंगहोम में पत्नी की डिलीवरी कराने वाले वल्लभ नगर निवासी कंम्प्यूटर की दुकान करने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट 5 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी। जिस पर उसके नाते रिश्तेदारों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे।

शुक्रवार को कंम्प्यूटर दुकानदार का वल्लभ नगर निवासी भतीजा (22) और कदौरा निवासी बहनोई (44) जो कि घर पर ही किराने की दुकान करता है कि रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। किराना दुकानदार की रिपोर्ट से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया जाता है कि लाकडाउन के दौरान भी दुकानदार निर्धारित समय पर दुकान खोलकर सामान की बिक्री करता था। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और नगर पंचायत सफाई कर्मियों की टीम कदौरा पहुंच गई और देर रात तक दुकानदार के संपर्क के लोगों की तलाश के साथ साथ साफ सफाई और सैनेटाइज कराने का काम भी जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें