कनाडा से लौटे कानपुर में बर्रा-आठ के रहने वाले एक युवक और युवती की तबीयत अचानक बिगड़ने पर बुधवार रात को उन्हें संक्रामक रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी जांच 15 दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की थी, लेकिन बुधवार को अचानक तकलीफ होने लगी। सूत्रों के मुताबिक शहर के बचे आठ सैंपल जांच में निगेटिव आए हैं।
मंगलवार को महाराजपुर और कल्याणपुर के दो युवक भर्ती हुए थे। महाराजपुर का युवक साउथ अफ्रीका से लौटा था और कल्याणपुर के युवक को किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने का संदेह था। दोनों बुधवार को बिना बताए चले गए। वहीं उर्सला में भर्ती कोरोना रोगी की हालत स्थिर है। मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों और स्टाफ को संक्रमण से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
जीएसवीएम को दो करोड़ रुपये मिले
व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डीएम के माध्यम से मेडिकल कालेज को दो करोड़ रुपये मिले हैं। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि इलाज में उपयोगी संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।