फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में कोरोना का खौफ: एनआरआई सिटी में अमेरिका से आया बुजुर्ग दंपति, दहशत

Sat, 21 Mar 2020 10:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ममता शुक्ला, श्रुति शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी में तीन दिन पहले अमेरिका से बुजुर्ग दंपति के आने से लोगों में दहशत है। उनके स्वास्थ्य परीक्षण के कागज न दिखाने से कोरोना वायरस के खौफ में शुक्रवार को स्थानीय लोग भड़क गए। कैंपस के रहने वालों ने सोसाइटी के प्रापर्टी मैनेजर सुनील से स्वास्थ्य परीक्षण के कागज दिखाने को कहा तो उन्होंने भी हाथ खड़े कर लिए।
विज्ञापन


सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप में कमेंट होने लगे। इसके बाद शिकायत पर पुलिस पहुंची। अपार्टमेंट की रहने वाली ममता शुक्ला ने बताया कि पुलिस को भी दंपति से बिना मिलवाए और कागज दिखाए बिना ही दंपति के बेटे ने टरका दिया। प्रापर्टी मैनेजर सुनील ने लोगों से घरों में रहने की अपील की।

लोगों का कहना है कि कैंपस में किसी भी प्रकार की बीमारी फैलती है, तो उसका जिम्मेदार शहर का प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा होगा। जो सूचना देने के बाद भी लापरवाही कर रहा है। वहीं, मौके पर कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों को भी प्रापर्टी मैनेजर ने सुरक्षाकर्मियों के जरिए कवरेज करने से रोका। नवाबगंज थाना प्रभारी आरके पचौरी ने बताया कि शिकायत पर पुलिस कर्मी गए थे। उनके बेटे ने दंपति की दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई जांच के कागज दिखाए हैं।
विज्ञापन


तीन दिन पहले बुजुर्ग दंपति अमेरिका से आए हैं। कैंपस के रहने वालों को स्वास्थ्य परीक्षण के कागज नहीं दिखाए गए हैं। सुबह पुलिस को फोन किया था। पुलिस को भी कुछ नहीं दिखाया। कोरोना के अलर्ट के चलते ऐसी लापरवाही समझ नहीं आ रही। पुलिस और शहर के प्रशासनिक अफसरों को जानकारी दे चुकी हूं, लेकिन सब कान में तेल डालकर बैठे हैं। - ममता शुक्ला, निवासी

एक तरफ सरकार द्वारा कोरोना को लेकर एहतियात बरती जा रही है तो यहां पर यूएस से आए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण में लापरवाही। प्रापर्टी मैनेजर चेकअप कराने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे, बल्कि हम लोगों को और बच्चों को घर के भीतर रहने को बोल रहे हैं। - श्रुति शुक्ला, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें