फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर कनिका ने उड़ाए कनपुरियों के होश, दो दिन कानपुर में रुकीं, सैकड़ों के संपर्क में रहीं

Fri, 20 Mar 2020 04:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सिंगर कनिका कपूर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। इस खबर के बाद से कनपुरियों के होश उड़ गए हैं। बताते चलें कि 12 और 13 मार्च को कनिका कानपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर विष्णुपुरी में गृह प्रवेश पर आईं थीं। 
विज्ञापन


इस दौरान वह बड़ी संख्या में अपने रिश्तेदारों और उस कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से ज्यादा शहरियों के संपर्क में रहीं। जानकारी के अनुसार कनिका लंदन से लौटते वक्त एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए भाग निकली थीं। 

अब कनिका के संपर्क में आए कनपुरियों में कोरोना को लेकर दहशत बनी हुई है। गृह प्रवेश कार्यक्रम में शहर के तमाम बड़े उद्योगपति, व्यापारी, एकाउंटेट, अफसरों आदि के शामिल होने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन



जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने विष्णुपुरी क्षेत्र में चिकित्सा विभाग की टीम भेज दी है। कनिका कपूर से मिलने वालों में जितने भी लोग शामिल हैं उन सभी की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि इनमें से किसी को भी कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उस क्षेत्र के लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। प्रदेश सरकार ने पूरा कानपुर सैनिटाइज करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

विपुल के परिजनों सहित आठ लोगों को आईडीएच भेजा गया है। तिलक नगर स्थित सागर विला अपार्टमेंट में भी एक महिला को बुखार आने सहित कोरोना के लक्षण नजर आए। महिला को भी आईडीएच भेजा गया है।

कल्पना टावर में लॉकडाउन, सागर विला में सैनिटाइजेशन
नगर निगम ने विष्णुपुरी स्थित कल्पना टावर अपार्टमेंट को लॉकडाउन कर दिया। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने वहां पहुंचकर अपार्टमेंट का गेट बंद कराकर लॉक डाउन कराया। इसमें आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार ने इस अपार्टमेंट के साथ ही स्वरूप नगर स्थित सागर विला अपार्टमेंट में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिलने की आशंका में सैनिटाइजेशन कराया। सैनिटाइजेशन के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर तुरंत टीम बनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें