कानपुर में कनिका कपूर के यहां आने और पार्टी में शामिल होने से यहां भी कई लोगों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग उस पार्टी में शामिल 68 लोगों की जांच कराने की तैयारी कर रहा है। इनमें से विपुल टंडन के परिवार के आठ लोगों को देर शाम संक्रामक रोग चिकित्सालय (आईडीएच) में जांच के लिए भेजा गया।
कोरोना की आशंका में एनआरआई सिटी के दो दंपतियों और सागर विला अपार्टमेंट से बुखार पीड़ित महिला को जांच के लिए इसी अस्पताल में भेजा गया। इस अस्पताल में दो हफ्ते में कोरोना की जांच के लिए मात्र 6 सैंपल लिए गए थे, जबकि शुक्रवार देर शाम मात्र दो घंटे में ही 40 मरीजों के सैंपल लिए गए।