फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: प्लाज्मा थेरेपी में कानपुर यूपी में अव्वल, 61 कोरोना विजेताओं ने दान किया प्लाज्मा

Sun, 30 Aug 2020 01:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरेपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कोरोना मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी देने में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रदेश में टॉप पर है। अभी तक शहर में 61 संक्रमिताें को यह थेरेपी दी जा चुकी है। इस मामले में प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज और केजीएमयू लखनऊ भी पीछे है।
विज्ञापन


ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग ने अभी तक जो 61 प्लाज्मा दान कराए हैं। वे सभी कोरोना रोगियों को चढ़ाए गए हैं। शनिवार को तीन और कोरोना विजेताओं ने प्लाज्मा दान किया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. लुबना खान ने बताया कि शहर में प्रदेश में सबसे अधिक प्लाज्मा थेरेपी दी गई है।

यहां मांग के बराबर ही प्लाज्मा डोनेशन हुए हैं। सबसे अधिक हैलट में भर्ती मरीजों को यह थेरेपी मिली है। साथ ही निजी अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों को भी प्लाज्मा दिया जा रहा है। इन अस्पतालों की रिपोर्ट भी उत्साह बढ़ाने वाली है।
विज्ञापन


शनिवार को जूही बारादेवी की कोरोना विजेता वर्तिका दीक्षित ने प्लाज्मा दान किया। ऐसा करने वालीं वह शहर की दूसरी महिला हैं। इसके अलावा एसआईएस सिक्योरिटी इंचार्ज गौरव सूरी और पांडु नगर के विशाल भार्गव ने भी प्लाज्मा दान किया।

इन कोरोना विजेताओं ने अपील की है कि जो लोग संक्रमण से ठीक हो गए हैं और उनकी निगेेटिव रिपोर्ट आए 14 दिन बीत चुके हैं, वे प्लाज्मा दान करें जिससे दूसरे मरीजों की जान बचाई जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें