यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हमीरपुर जिले में रविवार को कोरोना के दो मरीज और बढ़ गए। जिले में सरीला तहसील के वीरा गांव निवासी पति-पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
दोनों एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से घर लौटे थे। हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 हो गई है। एक्टिव केस 10 हैं। तीन मरीज ठीक हो चुके हैं। सीएमओ आरके सचान, डॉक्टरों की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा।