फर्रुखाबाद में दो युवक कोरोना पॉजिटिव निकले
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में दिल्ली व अहमदाबाद से लौटे दो युवक कोरोना पॉजिटिव निकले। बस द्वारा लाए गए प्रवासियों को कृषि महाविद्यालय कमालगंज में क्वारंटीन किया गया था।
25 मई को दोनों युवक गांव आए थे। गांव गौर खेड़ा निवासी युवक का 26 मई को सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जबकि 24 मई को दिल्ली से लौटे सब्जी विक्रेता को बुखार आने पर 26 मई को उसका सैंपल लिया गया था।
शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में राजेपुर के गांव भुडिया भेड़ा निवासी यह युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 33 हो गई है। इसमें से 18 ठीक होकर घर आ चुके हैं।