कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के हरदोई में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को कोराना संक्रमण से हरदोई के सराफा व्यापारी की लखनऊ में मौत हो गई। वहीं 15 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 471 पहुंच गई है।
एक्टिव केस की संख्या 219 है। अभीतक 245 लोग स्वस्थ हो चुके हैं वहीं सात लोग कोरोना के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। संडीला कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थनगर निवासी सराफा व्यापारी (63) पिछले कुछ दिनों से खांसी और हल्के बुखार की समस्या से ग्रस्त थे।
गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हुई जांच में व्यापारी कोरोना पॉजिटिव मिला ।इस पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।