जालौन में तीन और महिलाओं में कोरोना की पुष्टि
- फोटो : अमर उजाला
जालौन में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को जिले में तीन महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से एक महिला कानपुर डिलीवरी के लिए गई थी, वहीं पॉजिटिव पाई गई है।
तीन और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 47 पहुंच गई। जिसमें से 41 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस चार हैं। जबकि दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बुधवार को पॉजिटिव पाई गईं तीन महिलाओं में कोई भी प्रवासी नहीं है।