फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक की जेब काट पार किए बीस हजार रुपये

विज्ञापन
रिटायर्ड शिक्षक रामप्रताप - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। थाने के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक से बीस हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली। शिक्षक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम बबीना निवासी रामप्रताप मिश्र राजकीय मुमताज इंटर कालेज कदौरा के सेवानिवृत्त शिक्षक है, मंगलवार को वह बैंक में बीस हजार रुपये जमा करने कदौरा आए थे। कुछ कार्य होने की वजह से वह बैंक जाने से पूर्व कालेज चले गए, जहां पर एक रिश्तेदार उनसे उनकी मोपेड मांग कर ले गया। काम निपटाने के बाद वह कालेज गेट पर रिश्तेदार के इंतजार में खड़े थे। तभी एक बाइक में सवार दो युवक वहां आए और कहा कि गुरुजी आपको पापा ने दुकान पर बुलाया है।
विज्ञापन

वह युवकों से कुछ पूछताछ करते तब तक एक युवक ने उन्हें पकड़कर बाइक पर बैठा लिया और थाने के 100 कदम की दूरी पर ईदगाह की तरफ ले गए। रास्ते में शिक्षक ने उनसे दुकान और पापा के संबंध में पूछताछ की तो वो गोलमोल जवाब देने लगे। संदेह होने पर उन्होंने गाड़ी रोकने को कहा और जबरदस्ती बाइक धीमी होने पर उतर गए और उन्होंने जब मोबाइल निकालने के लिए जेब में हाथ डाला तो जेब कटी हुई थी तथा उसमें रखे रुपये गायब थे। उन्होंने राहगीरों व दुकानदारों को सारी बात बताई तो लोगों ने बाइक सवारों की खोजबीन की, लेकिन वह नही मिले। मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवकों के बारे में लोगों से जानकारी की। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें