फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में कोरोना के तीन मरीज और बढ़े, संक्रमितों की संख्या 39 हुई

Wed, 03 Jun 2020 12:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में कोरोना के तीन मरीज और बढ़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को कोरोना के तीन मरीज और बढ़ गए। मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला नदी में 18 मई को अहमदाबाद से लौटे प्रवासी की 4 दिन पूर्व मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


उसकी कोरोना जांच नहीं कराई गई थी। प्रवासी की मौत के बाद उसके 11 परिजनों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर नमूने लिए गए थे। इनमें एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

इसके अलावा अहमदाबाद से लौटा कमालगंज क्षेत्र के गांव गढ़िया दरोरा निवासी युवक 29 मई को फतेहगढ़ के मूक बधिर विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। वह अहमदाबाद से 7 परिजनों सहित आया था।
विज्ञापन


बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके अलावा राजेपुर क्षेत्र के गांव कमालुद्दीन पुर निवासी युवक अपनी पत्नी, दो बच्चों सहित कुल 8 लोग 25 मई को गाजियाबाद से लौटे थे। गांव में 2 दिन पूर्व मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम ने सैंपल लिया।

जिसमें युवक कोरना पॉजिटिव पाया गया। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को एल 1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 हो गई है। इसमें से 21 मरीज ठीक हो चुके हैं। जनपद में एक्टिव केस 18 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें