फर्रुखाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती को काउंसलिंग बुधवार को जीजीआईसी फतेहगढ़ में होगी। अभ्यर्थियों के अभिलेखों को देखने के लिए आठ काउंटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
बीएसए लालजी यादव ने बताया कि जिले में एक हजार पदों के लिए बुधवार सुबह दस बजे से जीजीआईसी फतेहगढ़ में काउंसलिंग होगी। प्रत्येक काउंटर पर एक बीईओ, एक एआरपी, एक लिपिक और एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।