उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को चित्रकूट में जहां दो नए कोरोना पॉजिटिव मिले वहीं इटावा में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इटावा में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तीनो मरीज शहर के हॉटस्पॉट इलाके के हैं। दो मरीज गांधीनगर और एक मोहल्ला शाह कमर निवासी है। शहर में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 22 पहुंच गई है। जिसमें से एक की मौत भी हो चुकी है। जिले में अबतक कुल 48 मरीज हैं। इनमे 44 एक्टिव केस हैं।
चित्रकूट जिले में भी लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में दो और कोरोना संक्रमित पाए गए है। यह दोनों प्रवासी हैं, जो कि हाल ही में लौटे है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 पहुंच गई है।