फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से सिटी हास्पिटल सील

विज्ञापन
सिटी अस्पताल का बंद गेट व पसरा सन्नाटा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने से सिटी हास्पिटल सील
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के आवास विकास तिराहे स्थित सिटी हास्पिटल में तीन दिन भर्ती रहा मरीज कोरोना पॉजिटिव निकलने से अस्पताल सील कर दिया गया है। यहां भर्ती मरीजों को सैफई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं अस्पताल को सैनिटाइज कराने के साथ दो डाक्टर सहित 8 स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना जांच कराई जाएगी।
कमालगंज क्षेत्र के गांव गगनी निवासी 58 वर्षीय मौरंग-गिट्टी व्यापारी 31 मई से दो जून तक सिटी हास्पिटल में भर्ती रहा। रेफर किए जाने पर उन्हें कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया। वहां जांच में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की सूचना गुरुवार शाम सीएमओ कंट्रोल रूम को दी गई। इस पर देर रात पहुंची जांच कमेटी ने अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। वहीं बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित मरीज के भर्ती रहने के दौरान परिजन संपर्क में रहे। सभी अस्पताल से लेकर बाहर तक घूमते रहे। इससे संक्रमण और फैलने का खतरा है।
अस्पताल संचालक अजीत सिंह गंगवार ने बताया कि भर्ती मरीजों को सैफई मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। एसीएमओ डा.दलवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने कमेटी में शामिल सीएमएस डा.कैलाश दुल्लानी, डॉ. एसपी सिंह, डा.शेखर यादव, डा.प्रदीप आदि के साथ अस्पताल की जांच कर सील करा दिया है।
विज्ञापन

अस्पताल में कुल 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें रेफर कर दिया गया। अस्पताल के दो डाक्टर सहित कुल 8 कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए शनिवार को नमूने लेने के साथ उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। अस्पताल को 24 घंटे सील करने के आदेश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें