जालौन में सात और लोगों में कोरोना की पुष्टि
- फोटो : अमर उजाला
जालौन में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को सात और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में दो रामपुरा, दो माधोगढ़, दो डाकोर और 1 कदौरा का निवासी है।
कदौरा में मिले संक्रमित पति-पत्नी हैं, जो दिल्ली से लौटे थे। सात और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 57 पहुंच गई। जिसमें से 41 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 12 हैं। जबकि चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है।