फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भाग गया संक्रमित, सैंपल देते समय फर्जी नाम-पता कराया था दर्ज

Wed, 05 Aug 2020 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भाग गया संक्रमित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में तिर्वा राजकीय मेडिकल कालेज में ट्रूनेट मशीन से दो जुलाई को कोरोना जांच के लिए एक युवक ने अपना सैंपल दिया। सैंपल देने के बाद उसने अपना नाम व इंदरगढ़ का निवासी दर्ज कराते हुए अपना मोबाइल नंबर भी दर्ज कराया।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में युवक पॉजिटिव निकलने से स्वास्थ्य विभाग उसका उपचार कराने के लिए उसकी खोज में जुट गया। युवक का नाम-पता तो दूर उसका मोबाइल नंबर भी गलत निकला। अब वह स्वास्थ्य कर्मियों को ढूंढे नहीं मिल रहा है। हसेरन स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगदीश निर्मल ने बताया कि युवक का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें