फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: जालौन में कोरोना संक्रमित निकला कोंच का राजमिस्त्री, संक्रमितों की संख्या 50 हुई

Sun, 07 Jun 2020 11:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
जालौन में कोरोना संक्रमित निकला कोंच का राजमिस्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में एक और युवक के संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 पहुंच गई है। संक्रमित युवक झांसी में इलाज करा रहा था। जहां उसका सैंपल लेकर जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। युवक राजमिस्त्री का काम करता है। इस समय जिले में छह एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


एट का मूल निवासी युवक (35) वर्तमान में कोंच के जलकल आफिस के पास भगत सिंह मोहल्ले में रहता है। उसे कुछ दिन पहले हार्ट अटैक पड़ा था। इस पर परिजन उसे झांसी ले गए थे। झांसी में इलाज के दौरान उसका कोरोना संबंधी जांच के लिए सैंपल शुक्रवार को भेजा गया था।

शनिवार को आई रिपोर्ट में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जैसे ही युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तत्काल अलर्ट हो गया। उसके घर के आसपास के एरिया को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। उसके साथ इलाज को गए लोगों के सैंपल लेेने के साथ ही अलावा उससे संपर्क वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के मुताबिक, राजमिस्त्री के कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पचास पहुंच गया। कोरोना संक्रमित तीन लोगों की म़त्यु हो चुकी है। जबकि 41 मरीज ठीक हो चुके है। इस समय जिले में छह एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें