फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा, संक्रमितों की संख्या 25 हुई

Sun, 24 May 2020 12:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में कोरोना का एक और मरीज बढ़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में रविवार को कोरोना का एक और मरीज बढ़ गया। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गंगाइच में मुंबई से लौटे युवक का भाई भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन


युवक के भाई की 15 मई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इस कारण प्रशासन ने दूसरे भाई को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन के लिए रखा था और  उसका सैंपल जांच को भेजा था। इसकी भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर प्रशासन उसको औरैया के दिबियापुर अस्पताल में भेजने की तैयारी में जुट गया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 25 हो गई है। इसमें से 7 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें