- बांदा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के बाद, उनकी पत्नी और दो डाक्टर भी संक्रमित
- कानपुर शहर में एक की मौत, 26 नए केस, इटावा में एक ही दिन में सबसे ज्यादा 20
- उन्नाव में छह, हमीरपुर में एक दुकानदार और जालौन में चार लोग कोरोना संक्रमित
यूपी में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कानपुर के आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को कानपुर शहर में कोरोना से एक की मौत हो गई, जबकि बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के जिलों में 60 संक्रमित मिले।
विज्ञापन
बुंदेलखंड के बांदा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के संक्रमित मिलने के बाद गुरुवार को उनकी पत्नी और दो डाक्टर भी संक्रमित मिले। कानपुर शहर में 26, इटावा में एक ही दिन में सबसे ज्यादा 20, उन्नाव जिले में छह, जालौन में चार और हमीरपुर में एक कोरोना संक्रमित मिला।