कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। कन्नौज जिले में गुरुवार को चार और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये सभी लोग मुंबई से लौटे थे।
विज्ञापन
दो कोरोना पॉजिटिव छिबरामऊ के कपूरपुर के और दो कन्नौज शहर के हैं। दोनों इलाकों को सील कर दिया गया है। तीन दिनों में जिले में 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कन्नौज जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। इनमें 7 ठीक होकर घर जा चुके हैं।