फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus In Up: एक ही मकान से चार और कोरोना पाजिटिव निकले, संक्रमितों की संख्या हुई 40

Sat, 16 May 2020 01:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
जालौन में कोरोना के चार और मरीज मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जालौन में शनिवार सुबह चार और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिससे जनपद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हो गई है। इनमें से तीन ठीक हो चुके हैं और एक डॉक्टर की कोरोना पर विजय पाने के बाद किडनी फेल होने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


अब एक्टिव मामलों की संख्या 36 पहुंच गई है। शनिवार को जिन चार लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, उनमें 12 मई को संक्रमित पाए गए उरई के सूर्य नगर निवासी पैरामेडिकल कर्मी के दो बच्चे, एक भतीजी और एक महिला किराएदार शामिल है। इन सभी के सैंपल भी उसी दिन लिए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम इन चारों के संपर्क तलाशने में जुट गई है। बता दें कि जिले में अभी तक कोरोना पाजिटिव की संख्या 36 थी, इनमें तीन संक्रमित मरीज ठीक भी हो गए थे। 12 मई को आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम के एक डॉक्टर और एक पैरामेडिकल कर्मी (फीजियोथेरेपिस्ट) भी संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर प्रशासन ने दोनों के संपर्क वालों के सैंपल लिए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में उक्त कर्मी की दो बेटियां जिनमें एक की उम्र 5 साल और दूसरी की मात्र डेढ़ साल ही है, पॉजिटिव पाई गईं हैं। इसके अलावा कर्मी की नौ साल की भतीजी और एक 40 वर्षीय महिला किराएदार भी संक्रमित पाई गई है।

यह चारों एक ही मकान में रहते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एक बार फिर से पैरामेडिकल कर्मी के मोहल्ले में सैनिटाइज प्रक्रिया कराई और महिला किराएदार के संपर्क की तलाश शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ अल्पना बरतारिया ने बताया कि चारों संक्रमितों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज इलाज के लिए पहुंचाया जा रहा है।

सीएचसी स्टाफ की धड़कनें तेज हुई
आरबीएसके टीम के दो सदस्यों के संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जालौन सीएचसी को सील कर वहां के स्टाफ के भी नमूने लिए थे, क्योंकि दोनों सदस्य इसी सीएचसी से जुड़े थे। अब जब पैरामेडिकल कर्मी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने लगी है तो सीएचसी स्टाफ के उन लोगों की धड़कने भी तेज हो गई हैं, जो अभी होम क्वारंटीन हैं और उनकी रिपोर्ट भी अभी आना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें