फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में बच्ची व महिला समेत चार और पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 129 हुई

Thu, 25 Jun 2020 11:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में बच्ची व महिला समेत चार और पॉजिटिव मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में चार और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। मोहल्ला जटवारा निवासी 23 वर्षीय महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उसका नमूना जांच को भेजा गया था। उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


शमसाबाद विकास खंड के गांव नगला रामसहायग निवासी 12 वर्षीय बालिका को शहर के एक नर्सिंग होम में आंत उलझने पर भर्ती कराया गया था। वहां उसका ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उसे सैफई रेफर कर दिया गया था।

23 जून को वहां उसका नमूना लिया गया था। इसमें वह पॉजिटिव पाई गई है। बालिका सैफई मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती है। शहर के मोहल्ला नितगंज निवासी 25 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवक घुमना सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करते हैं। दोनों जांच में संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन


दोनों एल-1 अस्पताल अनार सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जाएगा। जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 129 हो गई है। इसमें 61 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 6 की मृत्यु हो गई है और 61 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें