जालौन में तीन और महिलाओं में कोरोना की पुष्टि
- फोटो : अमर उजाला
जालौन में कोरोना संक्रमित मरीजों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को आठ और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में छह कोंच, एक कालपी और एक कदौरा निवासी है। कदौरा निवासी कोरोना मरीज दिल्ली से लौटा प्रवासी मजदूर है।
आठ और पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जालौन में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई। जिसमें से 41 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 35 हैं। जबकि चार संक्रमितों की मौत हो चुकी है।