माधौगढ़ में एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने जाते दंपति
- फोटो : ORAI
माधौगढ़। क्षेत्र गांव धमना निवासी जॉबकार्ड धारक दंपति माया देवी एवं द्वारिका पुत्र दीनदयाल ने एसडीएम सालिकराम को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि प्रधान चंद्रभान, पंचायत मित्र गिरीश कुमार सिंह ने मनरेगा के तहत तालाब में चल रहे कार्य से हमें निकाल दिया है।
आरोप है कि प्रधान का पुत्र मेट का काम कर रहा है। तालाब में करीब 150 मजदूर कार्य करते दिखाए जा रहे हैं, जबकि दो दर्जन मजदूरों की फर्जी हाजिरी भरी जा रही है। दो दिन पूर्व जेई के निरीक्षण के दौरान फर्जी जॉबकार्ड धारकों को घर से बुलाकर फावड़ा पकड़ाकर फोटो खींचने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं एक दर्जन सामान्य बिरादरी के लोगों को काम पर दिखाया जा रहा है। जबकि सामान्य वर्ग के लोग काम करने आते नहीं है। एसडीएम ने बीडीओ संदीप कुमार को मौके पर जाकर जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने की बात कही है।