हरदोई के बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल के सभी बेड फुल हो गए हैं। इस अस्पताल की क्षमता 30 बेड की है, लेकिन कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके 32 मरीज यहां भर्ती हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ को 200 बेड का कोविड-19 अस्पताल बनाकर तैयार किया है।
सीडीओ ने सोमवार शाम मलिहामऊ पहुंचकर यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग ने शासन के निर्देश पर बावन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड-19 के एल-1 (लेविल-1) अस्पताल के रूप में चिह्नित कर आवश्यक व्यवस्थाएं करा दी थीं। इस अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था है।