हमीरपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को हमीरपुर जिले में सुमेरपुर ब्लॉक के सिमनौड़ी गांव में एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। पॉजिटिव युवक चार दिन पहले महाराष्ट्र से लौटा था।
स्वास्थ्य विभाग ने 11 मई को युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। युवक के संपर्क में आए हुए लोगों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव युवक को उपचार के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा जा रहा है।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बैरिकेडिंग लगाकर पूरे गांव को सील कर दिया है। हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो हो गई है।