कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गली को सील कराती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर बेवर रोड बगिया निवासी इंजीनियर अहमदाबाद में टेक्सटाइल कंपनी में काम करते थे। वहां से वह चार मई को वापस आए थे।
उन्हें फतेहगढ़ स्थित मूकबधिर विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था। आठ मई को उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया था। रविवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन व पुलिस वहां पहुंच गई। युवक को एंबुलेंस से कन्नौज के तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। वहीं उनके मोहल्ले को सील कर घरों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। यह फर्रुखाबाद का दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज है।