फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचाल घाट पर युवती से छींटाकशी, पुलिस चौकी के पास तने असलहे

विज्ञापन
शहर की बजरिया चौकी के पास विवाद के बाद पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
युवती से छींटाकशी, पुलिस चौकी के पास तने असलहे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भाई के साथ ड्राइविंग सीख रही एक युवती से पांचाल घाट पर कुछ युवकों ने छींटाकशी कर दी। विरोध करने पर अभद्रता भी की। बात बढ़ी तो समझौते को आरोपी युवकों के परिजन, युवती के परिजनों से बात करने एक गेस्ट हाउस में पहुंचे। वहां बात बिगड़ी, तो युवकों के परिजनों ने असलहे निकाल लिए।
चंद कदम दूर चौकी पर बैठे चौकी इंचार्ज ने ललकार तो दबंग भाग गए। बाद में सत्ताधारी एक नेता के निजी सचिव समझौता कराने पहुंचे। एक युवती को उसका भाई शनिवार सुबह सात बजे पांचाल घाट की ओर कार सिखाने गया था। वहां खतराना निवासी कुछ युवकों ने छींटाकशी कर दी। भाई-बहन ने विरोध किया, तो अभद्रता कर दी।
विज्ञापन

जानकारी पर युवती के परिजनों ने विरोध जताया। इस पर युवकों के परिजन बजरिया चौकी के पास स्थित गेस्ट हाउस में युवती के परिजनों से बात करने पहुंचे। डेढ़ घंटे की बातचीत में बात बढ़ गई। युवकों के परिजन बाहर निकले और कार से असलहे निकाल लिए। आसपास के दुकानदारों ने अपने शटर गिरा दिए।
विज्ञापन

गालीगलौज सुन बाहर निकले चौकी प्रभारी संदीप गौतम ने असलहे देख ललकारा। इस पर आरोपी अपने वाहनों से भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में भारी पुलिस बल पहुंच गया। करीब ढाई बजे सत्ताधारी नेता के निजी सचिव भी गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने युवती के परिजनों से बात कर समझौते के प्रयास शुरू कर दिए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलती है, तो वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें