फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in UP: जालौन में पालिका चेयरमैन समेत 40 निकले पॉजिटिव, जेल के 29 कैदी भी संक्रमित

Mon, 27 Jul 2020 12:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
जालौन में पालिका चेयरमैन समेत 40 निकले पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में रविवार की देर रात आई रिपोर्ट में एक दिन में सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 40 मिली। संक्रमितों में उरई पालिका चेयरमैन के अलावा जिला जेल के 29 कैदी भी शामिल हैं। इसके अलावा 2 एनसीसी कर्मी भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 304, एक्टिव 74, ठीक हुए 221 और संक्रमण से चपेट में आने मौत 9 हो गई हैं। देर रात आई रिपोर्ट के मुताबिक उरई शहर के सराफा बाजार निवासी पालिका चेयरमैन भी कोरोना पोसिटिव पाए गए हैं।

वहीं पूल टेस्टिंग में जिला जेल के 29 कैदी और एनसीसी 18 बटालियन के दो कर्मी भी संक्रमित हैं। जबकि कोच के अंडा गाव में संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों में भी तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह उरई सुशील नगर की महिला, 1 धगुवा कला गाव, 1 मिजौना गाव, इसी तरह कोच और जालौन तहसील से भी एक एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


डीएम डॉक्टर मन्नान अख्तर ने बताया कि सभी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया जा रहा है। संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे है और उनके मोहल्ले में सैनेटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें