कोरोना को मात देकर 53 मरीज घर लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी।
कालपी। उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि रविवार को कालपी नगर कोरोना मुक्त हो गया है। बीते चार महीनों के दौरान कालपी में समय समय पर निकले सभी 53 मरीजंो ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो कर अपने अपने घर लौट आए ंहै। इस दौरान उन्होंने ने सभी नगर वासियों से अपील की है कि वह कोरोना को लेकर सजग रहे और शासन की गाइड लाइन का पालन करे।
उपजिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मरीज मिलने की बजह से कालपी के अलग अलग आठ स्थानों में हॉट स्पॉट एरिया बनाये गए थे, लेकिन अब सभी रेड जोन भी खत्म हो चुके है। उन्होंने कहा कि कोविड 19 कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए नगर में स्वच्छता अभियान के साथ साथ सेनेटाइज भी कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वह बिना मास्क के वाहन न निकले और बाजार खोलने के लिए जो शासन ने गाइड लाइन दी गई है उसका पालन करे।
विहिप नेताओं ने किया पौध रोपण
कालपी। विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की ओर से नगर के वानेश्वर मंदिर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह जादौन, दीपक शर्मा, जगत यादव, हर्ष विश्नोई आदि मौजूद रहे।
रामकुमार बने जिला उपाध्यक्ष
कालपी। कांग्रेस के नेता रामकुमार ओमरे को कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसी नेताओं ने खुशी जताई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इससे कालपी क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी।