उन्नाव में कोरोना के 24 मरीज बढ़े
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उन्नाव जिले में शनिवार को कोरोना के 24 मरीज और बढ़ गए। शुक्लागंज में मां-बेटी समेत दो, उन्नाव शहर में 15 व हसनगंज तहसील में एक, बीघापुर तहसील में दो, सफीपुर में पति-पत्नी और बेटी समेत तीन, बांगरमऊ में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया।
उन्नाव जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 324 हो गई है। जिले में 127 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 192 हैं जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 76 प्रवासी संक्रमित हैं।