यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। उन्नाव जिले में सोमवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है। मरीज 14 मई को मुंबई से लौट कर आया था।
विज्ञापन
इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। जिले में 23 एक्टिव केस हैं। एक मरीज की कोरोना से मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 26 प्रवासी हैं।