उत्तर प्रदेश के महोबा जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद भटीपुरा और गांधी नगर से तीन किमी तक शहर को हॉटस्पॉट कर दिया गया है। कर्मचारियों के संपर्क में आए सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों व पॉजिटिव मरीजों के परिजनों समेत 99 लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए थे।
रविवार को 97 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है जबकि दो लोगों के जांच नमूने सही न पहुंचने पर दोबारा नमूने भेजे गए। जिला अस्पताल में कार्यरत 17 स्वास्थ्य कर्मियों की जांच का नमूना 29 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया था।