कानपुर में कोरोना से तीसरी मौत
- फोटो : गूगल
कानपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं कोरोना से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को आठ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें से एक मरीज की रिपोर्ट मौत होने के बाद आई है। इसके बाद तीन और कोरोना के मरीज मिले।
बताते चलें कि रेड जोन कुली बाजार में एस 10 सदस्य के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर सके और हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया था। उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कानपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 96 पहुंच गई है।