फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus update: पुलिस प्रशासन के सारे प्रयास बेअसर, कानपुर में मिले सर्वाधिक 37 कोरोना पॉजिटिव

Fri, 24 Apr 2020 09:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन के सारे प्रयास बेअसर दिखे। शुक्रवार सुबह जहां छह मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई वहीं शाम को 31 नए कोरोना संक्रमित रोगियों की पुष्टि होने से प्रशासन और स्वस्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। कानपुर में अब संक्रमितों की संख्या 144 पहुंच गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के कोविड-19 लैब से शुक्रवार सुबह 54 सैंपल की रिपोर्ट आई थी, इनमें छह नए कोरोना पॉजिटिव रोगी पाए गए थे। सभी कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज की व्यवस्था कर दी गई है।

इनमें मीरपुर कैंट की 29 साल और लाटूश रोड की 26 साल की महिलाएं थी। इसके अलावा कुली बाजार के तीन मदरसा छात्र और एक व्यक्ति इसी रेड जोन के अनवरगंज का रहने वाला है। कानपुर में अब तक सात कोरोना संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। साथ ही तीन संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें